फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जन्मे नंदलाल, मंदिरों में खेली गई फूलों की होली, जन्माष्टमी की मनमोहक तस्वीरें...

Mon, 03 Sep 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
krishna janmashtami - फोटो : amar ujala
कान्हा के जन्मोत्सव पर रविवार सुबह से ही द्रोणनगरी के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। रात के 12 बजते ही मंदिरों के घंटे, घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंज उठे। वहीं घरों में श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयां बजने लगीं। घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाए। वहीं मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन के बीच प्रसाद बांटा गया। इस बार जन्माष्टमी दो दिन होने के कारण सोमवार को भी शहर में मंदिरों में खूब चहल पहल रहेगी।
 
विज्ञापन

2 of 9
krishna janmashtami
इसके पहले कान्हा के जन्मोत्सव पर रविवार सुबह से शहर के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा कई मंदिर समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। वहीं रात 12 बजे मंदिरों और घरों में आतिशबाजी व कन्हैया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके बाद देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे। 
 
विज्ञापन

3 of 9
krishna janmashtami
प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रास लीला का आयोजन किया गया। साथ ही बाल कलाकारों ने कन्हैया बन कर सबका मन मोहा। वहीं श्याम तेरी बंसी... मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया... मुरली मनोहर... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, नरेंद्र खत्री, राजीव पुंज, राजेश भाटिया, कृष्ण प्रसाद, बाबी भाटिया, संगीता भाटिया, मोंटू भाटिया, मन्नू भाटिया, कान्ता चावला, सोमनाथ भाटिया आदि मौजूद रहे।  
 

4 of 9
krishna janmashtami
श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मथुरा से आए कलाकारों ने सुंदर भजनों के साथ ही श्री राधा कृष्ण का डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य, माखन चोर लीला, राधा कृष्ण नृत्य, शिव बारात की प्रस्तुति दी। इसके अलावा फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। आयोजन में महेंद्र रवींद्र पुरी, दिगंबर भागवत, दिगंबर दिनेश पुरी, मधु जैन, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, दिलीप सैनी ने सहयोग किया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
krishna janmashtami
भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर एक शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गर्या। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, कमलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर कृष्ण लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। वहीं अर्चना सिंहल व उनके साथियों ने गढ़वाली गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मनमोहा। इसके साथ ही सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा देश भक्ति गीत पेश किया गया। इसके अलावा कलाकारों ने ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ गीत ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
krishna janmashtami
सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। आचार्य सुभाष चमोली ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में कन्हैया के भजनों पर भक्त खूब झूमे। इस अवसर पर देवेन्द्र प्रसाद पौटियाल, रेखा रावत, आनन्दी देवी रावत, प्रमचंद्र कश्यप, मीनाक्षी रावत, कान्ती देवी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

7 of 9
krishna janmashtami
गणेश मंदिर खरोरा में भजन संध्या आयोजित हुई। इस दौरान भजनों के प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे। कर्बला मोहल्ला गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में सुबह से देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान श्री गणेश सेवा मंडल के कार्यकर्ता ने झांकियां निकालीं और बृजवासी म्यूजिकल ग्रुप ने रात 12 बजे तक भजन पेश किए। बाद में आतिशबाजी हुई और प्रसाद बांटा गया।
 

8 of 9
krishna janmashtami
शास्त्री नगर स्थित साईं नारायण सेवा धाम में गायक रिंकू गुलाटी द्वारा कन्हैया के भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पालकी पुष्प वर्षा के दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सुमन सजवान एवं रेणु त्रिपाठी ने साईं ज्ञानेश्वर का पाठ किया गया। इसके बाद मंदिर के संस्थापक एचके पोरवाल ने श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और आरती में और भंडारे में बड़ी संख्या मेें शामिल हुए। इस मौके पर अकुंश बडोनी, मनोज, शुभम, अरुण, प्रेमदत्त मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

9 of 9
krishna janmashtami
श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर इंटर स्कूृल में श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जसवंत मार्डन स्कूल, दून ब्लासम उगर समेत अन्य स्कूलों के 32 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण रास लीला एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किशोर लाल, राजेश हांडा, लता सिंघल व नीमा जोशी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें