फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ 2020: सुहागिनों ने ऐसे मनाया करवाचौथ, छलनी की ओट से देखा अपना ‘चांद, तस्वीरें...

Thu, 05 Nov 2020 12:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु एवं कुशलता के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह घरों पर शिव-पार्वती व गणेश भगवान की पूजा की। कई महिलाएं व दंपति शाम को मंदिरों में भी पूजा करने पहुंचे। शाम को घरों में कई तरह के पकवान बनाए गए। रात लगभग साढ़े आठ बजे चंद्रमा के दर्शन हुए तो अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस दौरान उन्होंने जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास मायने रखता है। देहरादून की चंदा नेगी इसे बखूबी समझती हैं। चंदा ने दुबई में मौजूद पति के लिए निर्जला व्रत रख इसको साबित किया। चंदा बीते तीन साल से पति अमित सिंह नेगी के लिए इसी तरह व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कई सुहागिन महिलाओं ने मोबाइल फोन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर पति के चेहरे का दीदार किया। इसके बाद ही उन्होंने जल ग्रहण किया। वहीं, अमित ने भी व्रत रखा था। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि चौथ के दिन करवा की पूजा सुहागिनें अकेली नहीं करती। दो सुहागिनें आपस में करवा बदलती हैं और देवी से अपने अखंड सुहाग की रक्षा के लिए उनका पूजन अर्चना करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन बनाकर अपने बड़े बुजुर्गों के लिए बायना निकाला। नव विवाहिताओं में करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साह था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात में चंद्रमा उदय होने के बाद सुहागिनों ने उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की और छलनी से चांद का दीदार कर अपने पति के दर्शन किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें