फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज परंपराः यहां इंसान के शरीर में आ जाते हैं भगवान!

Wed, 07 Sep 2016 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
jagar
उत्तराखंड ‌को ऐसे ही देवभूमि नहीं कहा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार समस्त 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास यहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
jagar
इन सभी देवी-देवताओं का हमारी संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। माना जाता है कि ये देवी-देवता हर कष्ट का निवारण करने के लिये किसी पवित्र शरीर के माध्यम से लोगों की बीच आते हैं। इस प्रक्रिया को जागर कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
jagar
और जिन 'डंगरियों' पर ये पवित्र आत्माएं अवतरित होते हैं उन्हें 'देवताओं की सवारी' कहा जाता है।

 

4 of 8
jagar
जागर का मतलब होता है 'देवताओं को जगाना'। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ग्राम देवताओँ की पूजा की जाती है, जैसे गंगनाथ, गोलु, भनरीया, काल्सण आदि। उत्तराखंड के लोग ग्राम देवताओं को जगाने के लिए जागर लगाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
jagar
जागर मंदिर अथवा घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। जागर "बाइसी" तथा "चौरास" दो प्रकार के होते हैँ. बाइसी बाईस दिनों तक जागर किया जाता है। कहीं-कहीं दो दिन का जागर को भी बाईसी कहा जाता है। चौरास मुख्यतया चौदह दिन तक चलता है। पर कहिं कहिं चौरास को चार दिनों में ही समाप्त किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
jagar
जागर में "जगरीया" मुख्य पात्र होता है। जो रामायण, महाभारत आदी धार्मिक ग्रंथों की कहानियों के साथ ही जीस देवता को जगाया जाना है उस देवता का चरित्र को स्थानीय भाषा मेँ वर्णन करता है। जगरीया हुड़का (हुडुक), ढोल तथा दमाउ बजाते हुए कहानी लगाता है।
विज्ञापन

7 of 8
jagar
जगरिया के साथ में कई लोग और होते हैं जो जगरिया के साथ जागर गाते हैँ और कांसे की थाली को नगाड़े की तरह बजाते हैं। जागर का दूसरा पात्र होता है "डंगरिया" (डग मगाने वाला) डंगरिया के शरीर में देवता चढ़ता है। जग‌रिया के जगाने पर डंगरिया कांपता है और जगरिया के गीतोँ की ताल मेँ नाचता है।
विज्ञापन

8 of 8
jagar
डंगरिया के आगे चावल के दाने रखे जाते हैं जिसे हाथ में लेकर डंगरिया लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देता है। जागर का तीसरा पात्र होता है स्योंकार (सेवाकार) स्योंकार उसे कहा जाता है जो अपने घर अथवा मंदिर में जागर कराता है और जगरिया, डंगरिया लगायत अन्य लोगों के लिए भोजन पानी का पूरी व्यवस्था करता है। जागर कराने से स्योंकार को इच्छित फल प्राप्ति का विश्वास किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें