उत्तराखंड स्थित चारधामों में प्रमुख केदारनाथ और बदरीनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
धाम के बारे में पूछी कई तरह की जानकारी
2 of 6
बद्रीनाथ
- फोटो : amar ujala
यह धमकी एक व्यक्ति ने सेक्टर-62 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट सेंटर (आईआईटीटीएमसी) पर फोन करके दी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद मंदिर के सिंह द्वार पर बदरीनाथ के जयकारे लगाते पाकिस्तान के तीर्थयात्री।
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 11.30 बजे कॉल सेंटर पर किसी व्यक्ति का फोन आया। सबसे पहले उसने पूछा कि नोएडा से दोनों धामों की दूरी कितनी है। वहां पर किस तरह से जाया जा सकता है। ट्रेन और बस का किराया कितना है।
4 of 6
kedarnath dham after three years of disaster
- फोटो : amar ujala
साथ ही उसने यह भी पूछा कि दोनों धामों में कितना चढ़ावा मिलता है। सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी ने जब उस शख्स से पूछा कि इस तरह की जानकारी लेकर क्या करोगे तो उसने कहा कि वह दोनों धामों को बम से उड़ाएगा। इतना कहते ही उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : AmarUjala
एसपी सिटी ने बताया कि चूंकि फोन सेंटर टाटा की तरफ से संचालित किया जा रहा है। रविवार रात को ही टाटा सेंटर के ऑपरेशन मैनेजर उर्वशी खरे ने थाना सेक्टर-58 पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कहां से फोन आया, क्या नंबर है आदि की जांच के लिए दो टीमों गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।