फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: आज़ादी के रंग में रंगी देवभूमि, बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को दे डाली सलाह

Fri, 16 Aug 2019 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
राज्य भर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - फोटो : amar ujala
आज पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सभी ने अपने-अपने तरीके से शहीदों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि दी। वहीँ बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को सलाह दे डाली।
 
विज्ञापन

2 of 11
राजधानी  देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराकर देश पर जान देने वाले शहीदों को याद किया। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया और राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।
 
विज्ञापन

3 of 11
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह साढ़े 10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक परेड मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड से लगा नेपाल बॉर्डर भी सील रहा। 
 

4 of 11
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, विकास नगर, चकराता के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के सभी स्कूलों में प्रभातफेरी निकली गई। जिसमें छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।
 
विज्ञापन

5 of 11
देहरादून के राजभवन में गवर्नर बेबी रानी मौर्या, विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और बीजेपी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया।
 
विज्ञापन

6 of 11
इसके अलावा शहर के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। 

 

विज्ञापन

7 of 11

इस दौरान मुख़्यमंत्री द्वारा  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व परिजनों को सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण किया गया। पुलिस और फायर कर्मियों मेडल दिए गए। बैंड और परेड का प्रस्तुतीकरण हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
 

8 of 11

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवाओं के लिए दो पुलिस अधिकारियों को डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने राष्ट्रपति पुरस्कार और पांच को पुलिस पदक से सम्मानित किया।

 

9 of 11
वहीँ पतंजलि  योगपीठ में 15 अगस्त बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में तिरंगा झंडा लहरा कर पाकिस्तान पर करारा वार किया। कहा कि नाम पाकिस्तान है मगर काम नापाक देश की तरह कर रहा है।

 

10 of 11
उन्होंने कहा कि इमरान खान और पाकिस्तान पूरी तरह से दीवालिया हो चुके हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर के हालातों पर बाबा रामदेव का कहना है कि कश्मीर उन्नति करे और हम इस कार्य में आगे आकर काम करेंगे।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
समुद्रतल पर 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में पहली बार आईटीबीपी व 10-जेकेएलआई के जवानों के साथ पुनर्निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था वुड स्टोन, बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहित समाज व श्रद्धालुओं ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। मंदिर के समीप ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मिठाई बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें