फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: घटना स्थल के बाहर बेखौफ होकर घूमते रहे आरोपी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 22 Dec 2020 12:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने के बाद आरोपी बेखौफ होकर न केवल घटना स्थल वाले घर के बाहर टहलते रहे बल्कि बच्ची के कपड़ों को छिपाने के लिए ढाई किमी दूर रानीपुर मोड़ तक आए। रानीपुर मोड़ के पास एक डस्टबिन से बच्ची के कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि डस्टबिन से बरामद कपड़ों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिस घर में घटना को अंजाम दिया गया वह तीन मंजिला है और कई कमरे बने हैं। कॉलोनी वालों के मुताबिक रविवार दोपहर में बच्ची अपने घर की छत पर भाई के साथ पतंग उड़ा रही थी। भाई के ट्यूशन जाने के बाद बच्ची भी छत से नीचे सड़क पर आ गई। बच्ची की मां घरेलू कामकाज में व्यस्त थी, जबकि पिता अपनी साइड पर थे। सड़क पर ही बच्ची के साथ पड़ोस के कई बच्चे भी खेलने आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच रामतीरथ यादव ने बच्चों को पतंग देने के लिए आवाज दी। रामतीरथ यादव अक्सर बच्चों को पतंग देता था। बच्चों ने पतंग लेने से इनकार कर दिया और अपने घरों को चले गए। पुलिस के मुताबिक बच्ची काफी देर तक सड़क के पास खेलते रही। मौका पाकर आरोपी रामतीरथ ने बच्ची को पतंग के बहाने घर में बुला लिया और प्लानिंग के तहत उसके मुंह पर टेप लगा दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त राजीव कुमार भी घर पर था। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने से पहले उसके हाथों को पीछे की तरफ कार्टन पैक करने वाली प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बच्ची से दुष्कर्म किया गया और उसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक कमरे की अलमारी के रैक में बैठा दिया। उसके आसपास नए कपड़े रख दिए, ताकि वह डमी लगे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मासूम के लापता होने की खबर फैलते ही परिजन और कॉलोनी के लिए उसकी खोजबीन में जुट गए थे। बताया जाता है कि दोनों आरोपी भी घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए और लोगों के साथ उसकी तलाश का नाटक करने लगे। माना जा रहा है कि दोनों ने यह नाटक इसलिए किया ताकि किसी को उनपर शक न हो, लेकिन दोनों शातिरों की नाटकबाजी ज्यादा देर नहीं चली और उनकी करतूतों से पर्दा उठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजीव कुमार का घर कपड़े का गोदाम बना है। अक्सर रात को ट्रक कपड़े की गांठों की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए वहां आते हैं। बच्ची की हत्या के बाद शव को इसलिए कपड़ों के साथ रखा गया। रात में ट्रक आने पर कपड़ों की गांठ के साथ शव को भी उसमें लादकर ठिकाने लगाए जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें