फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर हरियाणा के युवकों ने गुड़गुड़ाया हुक्का, किन्नरों का हुलिया बनाकर कर रहे थे नौटंकी, तस्वीरें...  

Wed, 16 Jun 2021 08:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरकी पैड़ी पर हुक्का लेकर बैठे युवक - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों का हुलिया बनाए हरियाणा के युवकों ने मंगलवार रात को हरकी पैड़ी के पास हुक्का पीकर खूब धुआं उड़ाया। इन युवकों ने वहां जमकर नौटंकी की। इनकी नौटंकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो गई। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को वहां से भगा दिया। पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी हरकत की तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

कोविड कर्फ्यू में कुछ छूट मिलने के बाद बाहरी प्रदेशों से काफी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। कुछ लोग इस छूट का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा मंगलवार की रात को हरकी पैड़ी पर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े 11 बजे हरकी पैड़ी पर हरियाणा के कुछ युवक पहुंचे। युवकों ने किन्नरों का हुलिया बनाया था। हरकी पैड़ी पर घंटाघर के पास चादर बिछाकर बैठ गए।

इन लोगों ने वहीं हुक्का पीना शुरू कर दिया। हुक्का गुड़गुड़ाकर धुएं के छल्ले उड़ाने लगे। इन युवकों की अजीबो-गरीब हरकत को देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ लोगों को हरकी पैड़ी जैसी जगह पर युवकों की यह हरकत बुरी लगी।

उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने फर्जी किन्नरों को भगा दिया। उन्होंने बताया कि युवक नौटंकी कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
हरकी पैड़ी पर हुक्का लेकर बैठे युवक - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के दिनों में सभी गंगाघाट व हरकी पैड़ी पिकनिक प्वाइंट बन गए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग रात में हरकी पैड़ी पर पिकनिक मना रहे हैं। वहीं खाना भी खाते हैं और गंदगी फैलाकर चले जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
हरकी पैड़ी पर हुक्का लेकर बैठे युवक - फोटो : अमर उजाला
श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर रात्रि में पेट्रोलिंग करने की जरूरत है। यात्रियों को भी खुद ही गंगा घाटों की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सामान क्रय-विक्रय पर रोक है। गंगा सभा अपने स्वयंसेवकों की रात्रि में गश्त कराएगी। 

4 of 6
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाट श्रद्धालुओं से गुलजार होने लगे हैं। छूट मिलने पर अधिकतर लोग कोविड से बचाव का प्रोटोकाल भूल गए। शारीरिक दूरी का पालन करना दूर मास्क भी पहनने में लापरवाही करते दिखे।
विज्ञापन

5 of 6
हरकी पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
अपर रोड पर होटल और ढाबे खुले रहे। अन्य दुकानें बंद होने से सामान्य दिनों में बाजारों में नजर आने वाली खरीदारों की भीड़ नहीं दिखी। कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब सरकार धीरे-धीरे बाजार से लेकर आवागमन में छूट दे रही है। इसके बाद धर्मनगरी हरिद्वार में दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या में अब इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरकी पैड़ी पर बिना मास्क के पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दूसरे प्रांतों से आए व्यक्तियों के अलावा गर्मी के मौसम में स्थानीय लोगों ने भी गंगा में डुबकी लगाई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने अपर रोड पर केवल खानपान से संबंधित होटल और ढाबे आदि खोलने की अनुमति दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें