फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021ः महात्मा गांधी ने देखे थे कुंभ में आए 17 लाख श्रद्धालु, आत्मकथा में किया जिक्र

Fri, 05 Mar 2021 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
महात्मा गांधी - फोटो : pib
वर्ष 1915 के कुंभ में हरिद्वार आए महात्मा गांधी यह देखकर आश्चर्य चकित रह गए कि आवागमन के बहुत कम साधनों के बावजूद 17 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। बापू ने आत्मकथा में लिखा है कि वह उस समय धर्म-कर्म पर विश्वास नहीं करते थे। अपने राजनीतिक गुरु गोपालकृष्ण गोखले के बुलावे पर वह भारत लौटे थे। गोखले ने उन्हें हरिद्वार जाकर स्वामी श्रद्धानंद से मिलने का निर्देश दिया था। श्रद्धानंद उस समय गंगा पार कांगड़ी में गुरुकुल स्थापित कर अंग्रेजों के खिलाफ शिक्षा क्रांति का बिगुल बजा रहे थे। आत्मकथा में बापू ने लिखा है कि भले वे स्वयं धर्मकर्म में विश्वास नहीं रखते थे, लेकिन कुंभ का पुण्य लेने आए 17 लाख श्रद्धालुओं की आस्था गलत नहीं हो सकती। बहुत से कुंभ स्नानार्थी ऊंटों, घोड़ों और बैलगाड़ियों पर सवार होकर आए थे। तब आवागमन का एकमात्र साधन रेलगाड़ियां थीं। वह भी काफी कम संख्या में चलती थीं। बापू ने लिखा कि तीर्थ और गंगा के प्रति लोगों की आस्था अद्भुत है। बापू ने इसी आस्था को स्वाधीनता के प्रति आस्था बनाने का संकल्प गंगा तट पर लिया था। उन्होंने स्वयं भी शराब, तंबाकू और हिंसा से आजीवन दूर रहने का संकल्प लिया। हरिद्वार के कुंभ से ही बापू को आजीवन अहिंसा की प्रेरणा मिली। देश में व्याप्त गरीबी और लंबी गुलामी के बावजूद मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की जिजीविषा का दर्शन बापू को हरिद्वार कुंभ में हुआ। उन्होंने अति समृद्ध रहे भारत को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को आत्मबल के आधार पर भगा देने की प्रेरणा गंगाजल से ली। कुंभ की भीड़ ने ही महात्मा को एक स्थान पर लघु भारत का दर्शन करा दिया था।
विज्ञापन

2 of 7
जूना, अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
वहीं हरिद्वार जिला प्रशासन तीन मार्च से चल रही सात अखाड़ों की पेशवाई की तैयारियों में लगा हुआ है। पेशवाई के व्यवस्थित संचालन के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट भी साथ चल रहे हैं। जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने पेशवाई की व्यवस्था को लेकर पुलिस और संबंधित विभागों को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जूना, अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
कुंभनगरी हरिद्वार में तीन मार्च को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई के साथ अखाड़ों की पेशवाईयों का सिलसिला शुरू हो गया था। नौ मार्च तक सात अखाड़ों की पेशवाई निकलनी है।

4 of 7
जूना, अग्नि और किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने अखाड़ों की पेशवाई की व्यवस्था को लेकर प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
किन्नर अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने पेशवाई के दौरान ट्रैफिक और शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सुरक्षा को लेकर व्यवस्था बनाई है। पेशवाई से पहले जुलूस में शामिल होने वाले हाथी, घोड़ों और ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण और घायल पशु का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेशवाई में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कब-किस अखाड़े की पेशवाई
- 3 मार्च . पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी
- 4 मार्च . श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा
- 5 मार्च . श्री पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा, श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा पंचायती
- 8 मार्च . श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा
- 9 मार्च . शंभू पंचायती अटल अखाड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें