महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि
- फोटो : अमर उजाला
दावा है कि उनके द्वारा 2006 में खोले गए स्कूलों में पढ़ने वाले कई छात्रों ने अपनी सफलता के परचम लहराए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं में अब तक 55 एमबीबीएस, 22 आईआईटी, 12 एनडीए, 10 सीडीएस बन चुके हैं। बाक्सिंग और बैडमिंटन के छह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी स्कूल से निकल चुके हैं। 2019 में निवेदिता कार्की इजराइल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। नेहा कसनियाल भी बाक्सिंग में गोल्ड जीत चुकी हैं।