फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश हत्याकांड: युवती इसलिए कर रही थी युवक संग शादी से इंकार, सहेली ने खोले कई राज...

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के बनखंडी में सुबह सवेरे हुई दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक युवक ने घर में घुसकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक और युवती के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी से इन्कार कर रही थी, यही उसकी हत्या की वजह बना। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक अजय यादव और युवती कल्याणी यादव के बीच प्रेम की युवती के घरवालों को भी जानकारी थी। युवक लगातार शादी के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। युवती के पिता ने युवक से यहां तक कहा था कि अगर उनकी बेटी शादी के लिए हां कह दें, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं। मगर, युवती शादी के लिए मना करती रही। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवती की एक सहेली ने अलबत्ता युवक और युवती की कोर्ट मैरिज का राज खोला। उसने बताया कि उन दोनों में करीब पांच साल से प्रेम संबंध थे और दोनों ने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसके बकौल कोर्ट मैरिज की बात युवती ने अपने घर में भी बताई थी। लेकिन युवक अपने घर में यह बात बताने से बच रहा था। युवती लगातार युवक पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
युवक युवती को समय भी नहीं दे रहा था, लिहाजा युवती ने युवक के साथ न रहने का फैसला लिया था। उसने युवक को भी उससे दूर रहने को कहा। लेकिन अब युवक युवती पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। युवती उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इससे युवक बेहद नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना के कारणों को लेकर पुलिस अफसरों के बयान अलग अलग हैं। जहां पुलिस क्षेत्राधिकारी मामले को प्रेस प्रसंग बता रहे हैं, एसपी ग्रामीण पद्मेंद्र डोभाल का कहना है कि घटना का कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वारदात के कारणों की पुष्टि विवेचना के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें