शोर शराबा सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी पहुंचे और बंद दरवाजे की जाली तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे की दशा देख सभी हतप्रभ रह गए। हर तरफ खून था। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया, जबकि आरोपी युवक को उपचार के लिए एम्स भेजा है।