फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से पिता बना रहा था हवस का शिकार, किसी ने नहीं कि मदद तो खुद उठाया ये कदम

Sat, 28 Oct 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कीर्तिनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड के श्रीनगर में चार साल तक एक वहशी बाप अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। परिजनों और गांव वालों को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन कोई उस नाबालिग की मदद के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


जिसके बाद 04 सितंबर को कीर्तिनगर सीएचसी में क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने महिला डॉक्टर को आपबीती बताई। उसने महिला डॉक्टर को बताया था कि उसका पिता चार साल से उसके साथ दुराचार कर रहा है।

नाबालिग ने यह भी बताया था कि इस बात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को भी थी। इस पर महिला डॉक्टर लड़की को एसडीएम नूपुर वर्मा के पास ले गई थी। बाद में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने पोक्सो आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नाबालिग बेटी से दुराचार के आरोप में पुलिस ने पिता को शनिवार 28 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोक्सो के तहत आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गई

arresting - फोटो : google
राजस्व पुलिस ने सितंबर में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में मामले को राजस्व पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्यों के आधार पर पोक्सो के तहत आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गई है।  

कीर्तिनगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में सितंबर में राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में कीर्तिनगर कोतवाली पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था।

पीड़िता का जिला चिकित्साल टिहरी में मेडिकल भी कराया गया था। तब लड़की ने घर जाने से भी इनकार कर दिया था, जिसके चलते उसे नारी निकेतन देहरादून भेज दिया गया था जहां वह अभी भी रह रही है।

कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी हो गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आरोपी पिता को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की क्षेत्र के ही एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें