जानकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह खबर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक गांव के तकरीबन 800 परिवारों का हर शख्स का जन्म 1 जनवरी को ही हुआ है।
जी हां, उनका आधार कार्ड देखकर तो यही पता लगता है कि सबका जन्म एक ही दिन हुआ है। हालांकि जानकार इसके आधार कार्ड की गड़बड़ी बता रहे हैं। यह मामला है हरिद्वार से करीब 20 किलोमीटर दूर खाटा गांव का। आधार कार्ड के डेटा के हिसाब से, खाटा गांव के मोहम्मद खान की जन्मतिथि 1 जनवरी है।
वहीं, उनके पड़ोसी अलफदीन की जन्मतिथि भी 1 जनवरी है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इस गांव के 800 परिवार के हर सदस्य का जन्म आधार के हिसाब से 1 जनवरी को हुआ है।