फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति से मरवाने की धमकी देती थी पत्नी, हत्या कर पुलिस से बोला 'अब ताने सहे नहीं जाते थे'

Tue, 23 Apr 2019 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पति ने नशे की हालत में पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह खुद ही पुलिस के पास गया और बोला, वो मुझे मरवाने की धमकी देती थी, दोस्त भी मुझे उसके अफेयर को लेकर ताने देते थे। जब ताने सहे नहीं गए तो मैंने उसे मार दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और चौकी पहुंचकर पुलिस के आगे सरेंडर भी कर दिया। मूल रूप से बिहार का रहने वाला मोहन कुमार यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टाकीज रोड स्थित वार्ड 37 में रह रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसकी मैलानी नकहा घाट लखीमपुर खीरी निवासी रितु सिंह पुत्री दीनानाथ से शादी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय से मोहन को रितु के चाल चलन पर शक होने लगा था। इस बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे मोहन घर पहुंचा। मोहन के लिए खाना लगाने के बाद रितु मोबाइल पर किसी से बात करने लगी। इस पर दोनों में एक बार फिर विवाद हुआ और करीब 10.30 पर मोहन ने रितु का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोहन आवास विकास चौकी पहुंचा और पुलिस को पत्नी का कत्ल करने की बात कहकर सरेंडर कर दिया।

4 of 5
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतका रितु के परिजनों ने उसकी हत्या इरादतन करने का अंदेशा भी जताया है। मृतका के भाई राम सिंह ने बताया कि मोहन का परिवार रुद्रपुर के भूरारानी में रहता है। कुछ समय पहले मोहन भी रितु को लेकर परिवार के साथ रहता था। करीब सप्ताह भर पूर्व ही उसने बिना किसी कारण के किराये पर कमरा लिया और रितु को वहां ले आया। इससे आशंका है कि मोहन ने पहले से ही रितु के कत्ल की साजिश रची होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या करने वाला मोहन पहले कभी पुलिस के लिए मुखबिरी भी करता था। इसके चलते कई पुलिस वालों से उसका संपर्क था और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में भी वह कुछ हद तक जानकारी रखता था। पहले भी वारदातों के बाद पुलिस की पकड़ में आने से उसे विश्वास हो गया था कि भागने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। इसके चलते कत्ल के बाद उसने तत्काल पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें