देहरादून में डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
बंगले की मालकिन और नौकर की हत्या के बाद उठ रहे सवालों के जवाब चाहरदीवारी के अंदर ही खोजे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी दिनभर पुलिस बंगले में ही जांच पड़ताल करती रही। अभी तक की जांच में हत्या के कारण भी पुलिस की समझ में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में किस पर शक किया जाए और किसे छोड़ा जाए, इसी पशोपेश के बीच पुलिस जांच को जैसे-तैसे आगे बढ़ा रही है।