फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: नहीं रहा अरविंद केजरीवाल की बहन की खुशी का ठिकाना, बोलीं - ‘थैंक्स दिल्ली’

Tue, 11 Feb 2020 09:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आप की बड़ी जीत के बाद दिल्ली के सीएम की बहन के घर मना जश्न 
  • लगा बधाई देने वालों का तांता, मिठाई खिलाकर किया सबका स्वागत
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
‘थैंक्स दिल्ली...’। यह शब्द थे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहन डॉ. रंजना गुप्ता के। इधर आम आदमी पार्टी की जीत दिल्ली में पक्की हुई, उधर, बहन के हरिद्वार स्थित घर पर भाई की जीत की खुशी में मिठाई के डिब्बे खुल गए। जमकर जश्न मना।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिवालिक नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सबका मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में डॉ. रंजना गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल की जीत दिल्ली के दो करोड़ लोगों की जीत है। विकास के नाम पर वोट पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली पानी जैसे मसलों पर वोट पड़ा है। कहा कि इस बार जनता ने जाति, धर्म से उठकर वोट डाला है।  केजरीवाल के बहनोई डॉ. अजय गुप्ता ने भी आम आदमी पार्टी की जीत को जनता की जीत बताया। 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष  सुनील सेठी ने व्यापारियों के साथ अरविंद केजरीवाल की बहन डॉ. रंजना गुप्ता के शिवालिक नगर स्थित आवास पर पहुंचकर केजरीवाल की जीत पर बधाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि उत्तराखंड सरकार को दिल्ली सरकार से सबक लेते हुए प्रदेश की जनता को बिजली, पानी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में भी सुधार करना चाहिए। उनके साथ जितेंद्र चौरसिया, मनोज कुमार आदित्य, गणेश शर्मा, पंकज माटा आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें