बता दें कि, डॉ. रंजना गुप्ता और उनके पति डॉ. अजय गुप्ता दोनों पेशे से डॉक्टर है। डॉ. अजय गुप्ता बीएचईएल अस्पताल में एनेस्थीसिया के हेड हैं, जबकि डॉ. रंजना ज्वालापुर के सुभाषनगर में अपना क्लीनिक चलाती हैं। डॉ. रंजना ने बताया कि अरविंद केजरीवाल करीब तीन साल पहले अपनी बहन के घर आए थे। चुनाव नतीजा आने के बाद उनका फिर शिवालिक नगर आने का कार्यक्रम है।