एसएसपी अजय सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईएसबीटी की फुटेज के बाद पुलिस को ये तो पता चल गया कि कोई युवक महिला को बाइक पर बैठाकर आईएसबीटी से ले गया है। इसके बाद पुलिस ने पास की फैक्टरी में काम करने वाले 11 कर्मचारियों की सूची खंगाली तो एक कर्मचारी बिजनौर के नहटौर का मिला। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया।