एसएसपी अजय सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका रेशमा का करीब दो साल से आरोपी हसीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ साल पहले मृतका ने अपने पति को तलाक दे दिया था। इसी दौरान मृतका ने आरोपी हसीन की बेटी आयशा को जन्म दिया, जो अब आठ महीने की थी। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारने के साथ अपनी आठ माह की बेटी आयशा की भी निर्मम हत्या कर दी।