दून में मेट्रो ट्रेन का सपना हकीकत की जमीन पर उतरने की कोशिश में है। डबल इंजन के सहारे राज्य सरकार अगले चुनाव से पहले दून में मेट्रो ट्रेन दौड़ाना चाहती है। मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट 85 हजार करोड़ के भारी-भरकम बजट पर टिका हुआ है। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अनुमान है कि मेट्रो ट्रेन में एक लाख लोग रोजाना सफर करेंगे।
कॉरपोरेशन इससे आगे तक की भी बात कर रहा है। 2035 तक ये संख्या तीन लाख तक पहुंच जाएगी। दरअसल, मेट्रो के फर्स्ट फेज में पहले दो रूट पर सर्वे कराया गया था। उसमें 80 हजार लोगों के मेट्रो से जुड़ने का अनुमान उभरा था।
विज्ञापन
2 of 5
Demo pic
अब एक और रूट को जोड़ने के बाद कॉरपोरेशन का मानना है कि बहुत आसानी से एक लाख यात्री मेट्रो के रोजाना साथी बना करेंगे। कॉरपोरेशन का ये अनुमान सही निकला, तो फिर मेट्रो ट्रेन लोगों को सुविधा देने का जरिया तो होगा ही, सरकार की झोली भी इससे खूब भरेगी।
इन स्थितियों के बीच, मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की असल परीक्षा कैबिनेट में तब होगी, जब इसकी डीपीआर को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद, केंद्र सरकार के स्तर पर भी कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Demo Pic
ये है मेट्रो का प्लान, फर्स्ट फेज का रोड मैप
बहादराबाद-हरिद्वार से ऋषिकेश
35 किमी लंबा यह ट्रैक प्रस्तावित है, जिसमें 22 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
नेपाली फार्म से आईएसबीटी दून
40 किमी लंबा यह ट्रैक प्रस्तावित है, जिसमें 13 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
आईएसबीटी दून से कंडोली
10 किमी लंबा यह ट्रैक प्रस्तावित है, जिसमें 11 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
4 of 5
मेट्रो
- फोटो : amar ujala
मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के बजट का हाल
09 करोड़ में तैयार कराई जा रही है मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की डीपीआर
03 करोड़ रुपये डीपीआर के लिए दिल्ली मेट्रो को दिए जा चुके हैं
85 करोड़ का बजट चाहिए होगा प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज के लिए
50 फीसदी खर्च केंद्र करेगी, इतना ही खर्च राज्य भी करेगा वहन
दून मेट्रो प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य सरकार के ज्वाइंट वेंचर पर आधारित होगा। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. के बोर्ड में चेयरमैन केंद्र सरकार के स्तर पर नामित होगा, जबकि एमडी हमेशा राज्य सरकार नामित करेगी। बोर्ड में केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर बराबर-बराबर सदस्य नामित किए जाएंगे। डीपीआर को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल जाने के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्तर पर इसे मंजूर किया जाएगा।
आवास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि दून मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। यह प्रोजेक्ट सपना नहीं रहेगा, बल्कि हकीकत में तब्दील होगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कदम आगे बढ़ा रही है। अगले चुनाव से पहले मेट्रो ट्रेन दून में दौड़ती दिखेगी।
उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. के एमडी जितेंद्र त्यागी ने कहा कि मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट हर लिहाज से फिजिबल है। हमारे अध्ययन के बाद जो प्रारंभिक अनुमान उभरा है, उसमें एक लाख लोग मेट्रो में रोजाना सफर करेंगे। डीपीआर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अगस्त तक डीपीआर तैयार हो जाएगी।