रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र स्थित गांव में घर में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला के शव को घर में ही जला दिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
महिला की हत्या कर लाश जलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि महिला को मारकर जलाया गया या जिंदा।
विज्ञापन
3 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
शनिवार को प्रात: 7 बजे विमला देवी (50) पत्नी स्व. नरोतम प्रसाद थपलियाल के घर के अंदर से धुंआ उठता देख वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने महिला को आवाज दी।
4 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
घर के अंदर से कोई जवाब मिलता न देख जब ग्रामीण घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि कुंडा और ताला टूटा था। बरामदे में लगी ग्रिल का लॉक भी टूटा था और बरामदे में राशन सहित अन्य सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 11
uttarakhand police
- फोटो : AmarUjala
ग्रामीणों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और फर्श पर कपड़े जले हुए थे। पलंग पर रजाई-गद्दों के ढेर से धुंआ उठ रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
रजाई-गद्दे हटाने लगे तो उसके अंदर महिला की बॉडी अधजली अवस्था में पड़ी देख ग्रामीण सन्न रह गए। वहीं फर्श पर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
किचन में रखे रसोई गैस सिलेंडर की पाइप और कुछ जले कपड़ों पर भी खून लगा हुआ पाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मयाली पुलिस चौकी को दी।
8 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
सूचना मिलने पर सुबह आठ बजे चौकी प्रभारी केएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।
9 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
एसपी पीएन मीणा ने बताया घर के गेट से लेकर अंदर कमरे तक की जो स्थिति नजर आ रही है, उससे यह हत्या का मामला है। घटना को दो से अधिक लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है, जो पूरे प्लान के साथ किया गया है।
10 of 11
woman dead body found in quilts
- फोटो : AmarUjala
हादसे का शिकार हुई महिला पिछले चार दिन से अकेली रह रही थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के लिए पुत्रबधू दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके कोठियाड़ा गांव गई थी। मृतक महिला का एकलौता बेटा ऋषिकेश में नौकरी करता है।