देहरादून के एक होटल में एक युवक ने पहले अपनी छोटी बहन की हत्या की। इसके बाद खुद चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम होटल अजंता में भाई बहन के शव मिलने के मामले में पुलिस ने देर रात यह दावा किया। होटल के कमरे का दरवाजा खुला मिलने और कमरे के हालात के मद्देनजर पुलिस ने पहले इसे डबल मर्डर की घटना माना। बाद में होटल कर्मी के यह खुलासा करने पर कि दरवाजा अंदर से बंद था और उसने मास्टर की से खोला था, साथ ही सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
होटल में मिले दोनों के शव, पहले पुलिस ने कहा हत्या
2 of 9
बिस्तर के नीचे पड़ी थी युवक की लाश
- फोटो : AmarUjala
शहर में मौजूद युवक के पिता के बयान ने भी आत्महत्या की थ्योरी को मजबूती दी। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है, मगर हर बिंदु पर जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक कागजातों के आधार पर युवक की पहचान आलोक गौतम (20) और बालिका की शिनाख्त अनामिका गौतम (10) निवासी सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
शॉवर की पाइप से बांधा था बहन का पैर
3 of 9
murder
आलोक का ड्राइविंग लाइसेंस सतना का बना हुआ है, लेकिन यह परिवार मूल रूप से यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के अजंता होटल के मैनेजर ने बुधवार शाम पौने सात बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 305 में एक लड़के और लड़की का शव पड़ा है। इस पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पिता को दी थी एयरफोर्स में चयन की झूठी खबर
4 of 9
सीसीटीवी में कैद युवक की तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
पुलिस ने मौका मुआयने के बाद दावा किया कि दोनों का कत्ल किया गया है। पुलिस के मुताबिक आलोक का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। पूरा कमरा खून से सना था, जबकि अनामिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अनामिका के पैरों को टायलट के शॉवर की पाइप से बांधा गया था।
विज्ञापन
बहन को क्यों मारा?
5 of 9
इसी होटल में मिली दोनों की लाश
- फोटो : AmarUjala
पुलिस के अनुसार उसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। दरअसल, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। आलोक के पिता महेंद्र गौतम से पुलिस ने काफी देर पूछताछ की। महेंद्र किसी एनजीओ से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 9
murder
- फोटो : amar ujala
उनके बयान के मुताबिक महेंद्र गौतम बच्चों के साथ पास के दूसरे होटल में ठहरे हुए थे। सुबह आलोक और अनामिका पिता को छोड़कर अजंता होटल में आ गए थे। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर माथापच्ची की। इसके बाद पुलिस टीमें इधर-उधर दौड़ गईं।
विज्ञापन
7 of 9
murder
देर रात डीआईजी पुष्पक ज्योति ने भी घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि होटल कर्मचारियों द्वारा गलत सूचना दिए जाने के कारण मामले को लेकर कुछ गफलत हुई थी। लेकिन जांच में यह साबित हो गया कि आलोक ने बहन की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की है।
8 of 9
murder
डीआईजी के अनुसार आलोक ने पिता को एयरफोर्स में चयन होने की झूठी सूचना दी थी। इसी बात को लेकर वह अवसाद में था।
आत्महत्या के कारणों पर अभी जांच चल रही है। देर रात अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
आलोक अवसाद में था, लेकिन बहन का कत्ल क्यों किया? इसका जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि होटल के कमरे से दोनों भाई बहन दोपहर करीब 12.53 बजे बाहर निकले थे। उस समय अनामिका काफी खुश थी। उसके बाद दो बार आलोक बाहर घूमने आया। भाई बहन ने पानी के अलावा किसी तरह का भोजन होटल में नहीं किया। दोनों खाली हाथ ही होटल पहुंचे थे।