सरकार का पुतला जलाने जा रहे ईजीएस अध्यापकों में से एक ने खुद पर ही पेट्रोल डाला और जलते पुतले पर कूद गया। तस्वीरें गवाह हैं।
विज्ञापन
2 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
घटना पंजाब के बठिंडा में घटी। यहां ईजीएस अध्यापकों की ओर से फौजी चौक पर फूंके जा रहे प्रदेश सरकार के पुतले पर अध्यापक समरजीत मानसा ने खुद पर पेट्रोल डालकर छलांग लगा दी। इस वजह से वह आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
3 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
पक्की नियुक्ति के नोटिफिकेशन की मांग पर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे ईजीएस/एसटीआर/एआईई अध्यापकों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं पंजाब सरकार की ओर से उनके संघर्ष की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
4 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
इस वजह से उक्त अध्यापक जहां टंकी पर चढ़कर अपना रोष जाहिर कर रहे हैं, वहीं जगह-जगह धरने लगा कर यातायात बाधित भी कर रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न करने से गुस्साए अध्यापकों ने मंगलवार को भी रोष मार्च करते हुए फौजी चौक के पास धरना लगा दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
पुलिस कुछ समझती कि एक अध्यापक निशांत ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन उसको बचा लिया गया। अध्यापकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर करीब 3 बजे अध्यापकों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन
6 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
इसी दौरान अध्यापक सिमर मानसा खुद पर पेट्रोल छिड़क कर जल रहे पुतले पर कूद गया। आसपास खड़े उसके साथियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के बाद एडीसी शैना अग्रवाल अस्पताल पहुंचीं, जबकि उनके बाद एसएसपी स्वप्न शर्मा भी अस्पताल पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
7 of 8
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
अध्यापक की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल के डॉक्टरों ने सिमर को रेफर नहीं किया। इस पर एसएसपी स्वपन शर्मा ने डॉक्टरों को फटकार लगाई। करीब एक घंटे के बाद डॉक्टरों ने शाम करीब 4 बजे सिमर को फरीदकोट रेफर कर दिया। डॉक्टर गुरमेल ने बताया कि सिमर का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जबकि सिमर का 30 प्रतिशत शरीर जल गया है।
बठिंडा में टीचर ने खुद को लगाई आग
- फोटो : राजेश गौरव, बठिंडा
कोतवाली एसएचओ हरजिंदर सिंह और मीडिया कर्मियों ने अध्यापकों के सहयोग से सिमर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर गुरमेल ने बताया कि सिमर का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जबकि शरीर 30 प्रतिशत जल गया है। डॉ. गुरमेल ने उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।