फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत शो के दौरान युवकों ने फेंका 'बम', जोरदार धमाकों से दहले दर्शक, मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Jan 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमाहॉल में पद्मावत का शो चल रहा था। तभी वहां दो युवकों ने आकर पेट्रोल बम फेंक दिया। जोरदार धमाकों से वहां अफरा-तफरी मच गई।



 
विज्ञापन

2 of 5
शहर के एक सिनेमा हॉल में लगी फिल्म पद्मावत का विरोध करने पहुंचे दो युवकों ने हॉल के बाहर पेट्रोल बमनुमा दो शीशी फेंक दी। इससे मौके पर पहले धमाका हुआ, उसके बाद एक कार के पास आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। वहीं जैसे ही दर्शकों को इस बात का पता लगा तो वे भी सहम गए।



 
विज्ञापन

3 of 5
bomb blast - फोटो : the dawn
दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित आरआर सिनेमा में इन दिनों फिल्म पद्मावत फिल्म दिखाई जा रही है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सिनेमा हॉल के बाहर दो युवक पहुंचे और हॉल के बाहर पेट्रोल बमनुमा शीशी फेंक दी। इससे मौके पर जोरदार धमाका हो गया। इससे खड़ी एक कार के पास भी आग लग गई।

 

4 of 5
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही सिनेमा हॉल के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर जैसे तैसे काबू पाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों आरोपी युवक फरार हो चुके थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
फिल्म का शो समाप्त होने तक पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें