उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए
- फोटो : अमर उजाला
दूल्हा उमेश समेत अन्य परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर दूल्हे ने ऑनलाइन शादी रचाई थी, लेकिन वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेने तक कोई भी शादी पूरी नहीं होती। मान्यता है कि पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे दो आत्माओं को सात जन्मों तक जोड़ देते हैं।