मेडिकल वेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
सुशीला तिवारी अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है, उसका निस्तारण स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित इंसीनेटर में होता है। इसके साथ ही अन्य अस्पतालों के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का कार्य एक निजी संस्था के माध्यम से होता है। इस तरह बायो मेडिकल वेस्ट मिलना गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया यह बायो मेडिकल वेस्ट कोरोना की जांच से जुड़ा लग रहा है, इस मामले की जांच के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा जा रहा है। यह वेस्ट कहां से आया है? इसका पता लगाने के साथ आवश्यक कार्रवाई होगी।
- डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ
कोई ट्राली से डाल गया
गोदाम के मालिक गौजाजाली निवासी शाहिद खान का कहना है कि किसी ने बताया कि कोई ट्राली आई थी, प्लास्टिक डालकर चली गई है। मुझे इस बारे में शाम 5:30 बजे पर पता चला। बाद में पुलिस ने मुझे फोन किया था। उसका यह भी कहना था कि उसकी कबाड़ की दुकान 12 दिनों से बंद पड़ी है। किसी ने उसे फंसाने के लिए सामान रख दिया है।