फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, अगले 48 घंटे पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, तस्वीरें...

Wed, 05 May 2021 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। अगले 48 घंटों में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के पूरे आसार हैं। 

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: चौखुटिया में भारी बारिश से तबाही, कई वाहन बहे, पिथौरागढ़ में ग्लेशियर खिसकने से सड़क बंद, तस्वीरें...

राज्य मौसम विज्ञान के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टॉर्म्स गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया है।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड में बारिश: ऋषिगंगा के 'सैलाब' में बहा वार्निंग सिस्टम, खौफजदा ग्रामीणों ने गुफा और छानियों में बिताई रात 

पर्वतीय क्षेत्रों में आर्द्रता अधिक होने की वजह से थंडर स्टॉर्म और पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने से चमोली के घाट ब्लॉक में एक साथ तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाओं के साथ ही भारी तबाही हुई है। आने वाले 48 घंटे में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह बदला मिजाज खांसी, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी बीमारियों को दावत देने वाला है। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में पारे में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मौसम के इस मिजाज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक बारिश हो रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, व्यास और चौंदास घाटी के कई स्थानों पर हिमपात भी हुआ है। बारिश के करण पांखू चौसाल नौलड़ा सड़क पर पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन पुल गिर गया है। बागेश्वर में बुधवार को दिन में दो-तीन बार बारिश हुई।

4 of 5
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी के 14 गांवों के लिए लोग अपने जानवरों के साथ जाने लगे हैं। दांतू और ढांकर में ग्लेशियर आने से सड़क बंद है, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद ऋषि गंगा का जल स्तर बढ़ने से अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे गए। रैणी और जुगजू गांव के ग्रामीण जलस्तर सामान्य होने के बाद अपने घरों को लौट गए। वहीं, रातभर ग्रामीण जंगल और छानियों में रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें