फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की में कई महिलाएं और बुजुर्ग गिरे, तस्वीरें...

Tue, 10 Aug 2021 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
टीकाकरण केंद्र पर भीड़ को समझाती टीम - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में बने टीकाकरण केंद्र पर सुबह के समय गेट खुलते ही अंदर जाने की होड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान टीकाकरण के लिए आई कई महिलाएं और बुजुर्ग नीचे गिर गए।

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को 39 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं, 41 हुए ठीक

टीकाकरण केंद्र का संचालन करने वाले रेडक्रास के पदाधिकारियों और स्वयं सेवकों ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस दौरान एक ही महिला हल्की घायल हुईं।   

ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में बने टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। मंगलवार सुबह को भी सेंटर के गेट पर पहले से बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके थे।

बताया जाता है कि दस बजे जैसे ही केंद्र का गेट खोला गया महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, बच्चों के साथ आई महिलाएं धक्कामुक्की के चलते गिर गईं। इस दौरान ज्वालापुर निवासी संगीता घायल हो गईं।

रेडक्रास के सचिव डॉ. नरेश चौधरी और उनके साथ के लोगों ने नीचे गिरे लोगों कोे तुरंत भीड़ से अलग किया। घायल संगीता को वैक्सीन लगवाने के उपरांत प्राथमिक उपचार के बाद कार से घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
टीकाकरण केंद्र पर भीड़ को समझाती टीम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार भगदड़ के दौरान कई लोगों के जूते और चप्पल निकल गए थे। जूते और चप्पल उठाने की कोशिश में गिर गए। वैक्सीन सेंटर पर 400 लोगों की बैठने की व्यवस्था है, लेकिन कई बार बड़ी संख्या में लोग पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टीकाकरण केंद्र पर भीड़ बढ़ने के बाद बंद किया दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को 1337 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वयं सेवकों में विकास देसवाल, डॉ. अवधेश डंगवाल, डॉ. भावना जोशी, डॉ. स्वप्निल मिश्रा, डॉ. अंजली पंवार, डॉ. आराधना, डॉ. उर्मिला पांडेय, पूनम, दीप चंद्र भट्ट, आराधना सिंह, पृथा बासु आदि ने व्यवस्था बनाने और टीकाकरण में सहयोग किया। 

4 of 5
टीकाकरण के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जिले में 5 कोरोना के नए मरीज मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 1 मरीज ठीक हो गया। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में तीन मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में तीन मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 20 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीकाकरण के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 26 एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिवों की संख्या 51046 हो गई है। मंगलवार को 4180 व्यक्तियों के सैंपल जांच को लिए गए हैं। अभी कुल 6413 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें