फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ रहा भक्तों का रेला: केदारनाथ में बना नया रिकॉर्ड, लग रही लंबी लाइन, सभा मंडप से हो रहे दर्शन, तस्वीरें

Fri, 17 May 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम यात्रा शुरू होने के एक ही हफ्ते में केदारनाथ धाम में इस वर्ष नया रिकॉर्ड बन गया है। कपाटोद्घाटन के आठ दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकडा दो लाख के पार हो गया है। पूरे दिनभर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है।

धाम में हेलीपैड से मंदिर तक लंबी लाइन लगी रही। साथ ही पैदल मार्ग पर भी भक्तों का रेला उमड़ा रहा। धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख 17 हजार से अधिक हो गई है।

Chardham Yatra: श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच रोके वाहन, लगी लंबी कतार, जाम ने किया यात्रियों का बुरा हाल
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ जाने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कपाट्दोघाटन पर धाम में 29030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। इसके बाद से भी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद 11 मई को 22599 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में लगी श्रद्धालुओं की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रा के पहले सप्ताह में केदारनाथ में प्रतिदिन औसतन 26 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। चार बजे ही मंदिर परिसर सहित आस्था पथ तक भक्तों की लाइन लग गई थी।

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए गए। इससे पूर्व वर्ष 2022 में तीन मई से केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी। तब, यात्रा के आठवें दिन कुल दर्शनार्थियों की संख्या 151970 थी, जबकि 2023 में 25 अप्रैल से यात्रा का श्रीगणेश हुआ था और आठवें दिन तक धाम में 116108 शिव भक्तों ने दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
इधर, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिस कारण धर्म दर्शन सभामंडप से ही कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें