हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कई यात्री वाहन बिना पंजीकरण के मिले, जिन्हें एसपी ने कड़ी फटकार लगाई गई और वापस लौटा दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां व्यवस्था दुरुस्त हो पाई। इसके बाद वाहनों को केदारनाथ व बदरीनाथ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा, काकड़ागाड़, नारायणकोटि, दगड़्या बैरियर शेरसी में भी बैरियर के माध्यम से वाहनों का संचालन किया गया।