फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: ऑफलाइन पंजीकरण...ऋषिकेश में 12 काउंटर भी पड़े कम, भीड़ नियंत्रण करने में प्रशासन का फूल रहा दम

Thu, 09 May 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए शुरू की गई टोकन की व्यवस्था से यात्री परेशान हो रहे हैं। दूसरे दिन भी कई यात्रियों का जब काउंटर पर नंबर आया तो उनसे टोकन मांग लिया गया। टोकन था नहीं तो आईएसबीटी में इसे लेने जाना पड़ा। वहां पहुंचे तो टोकन ही खत्म हो गए थे। इस व्यवस्था से परेशान कई यात्रियों ने टोकन बंद करने की मांग की। वहीं, पंजीकरण के दौरान सर्वर धीमा होने से व्यवस्थाएं और चरमराई रहीं।

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीकरण कराने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं, काउंटर की व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का पसीना छूट रहा है। बृहस्पतिवार को कई यात्री ऐसे मिले जिन्हें टोकन के लिए बुधवार को आईएसबीटी स्थित पर्यटन विभाग की बिल्डिंग में भेजा गया।

Kedarnath: कल खुलेंगे कपाट...20 कुंतल फूलों से सजा मंदिर, जमकर झूमे डोली संग पहुंचे हजारों श्रद्धालु, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्हें वहां टोकन नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह वे फिर से उसी बिल्डिंग में गए लेकिन दो काउंटरों पर करीब एक हजार लोग पहले से खड़े थे। लाइन लंबी होती जा रही थी। एक हजार लोगों को टोकन देने के बाद टोकन देना बंद कर दिया गया, इससे उन्हें फिर से टोकन नहीं मिला। इन यात्रियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।

विज्ञापन

3 of 5
पंजीकरण के लिए लगी भीड़ को समझातीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने पंजीकरण के काउंटरों की संख्या आठ से 12 करा दी लेकिन यात्रियों की भीड़ के सामने चार अतिरिक्त काउंटर भी कम पड़ गए। बृहस्पतिवार को स्थिति यह रही कि एक काउंटर के आगे 200-200 तीर्थयात्री खड़े थे। कैंप में इतने यात्री बड़ी मुश्किल से समा पा रहे थे।

4 of 5
पंजीकरण के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के दौरान सर्वर के धीमे होने से यात्रियों का विवरण अपलोड नहीं हो पा रहा था। इससे यात्रियों को काफी देर तक काउंटर पर खड़े रहना पड़ रहा था। पंजीकरण हॉल में भीषण गर्मी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजीकरण के लिए धूप में खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
तीर्थयात्री बोले-
हमारा 45 यात्रियों का दल बलरामपुर उत्तर प्रदेश से आया है। सुबह छह बजे हम ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण कराने के लिए लाइन में लगे। एक घंटा बाद पता चला कि टोकन के लिए आईएसबीटी परिसर में पर्यटन विभाग की बिल्डिंग में जाना पड़ेगा। सभी लोग वहां जाकर लाइन पर लगे लेकिन एक घंटा बीतने पर पता चला कि टोकन खत्म हो गए।
- रामनरेश

मेरे साथ नेपाल से 34 लोगों का दल आया था। बुधवार 11 बजे हम ट्रांजिट कैंप पहुंचे। वहां से पता चला कि पहले टोकन लेना पड़ेगा। बुधवार को जब तक आईएसबीटी परिसर में टोकन के लिए लाइन पर लगे तब तक टोकन खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को फिर टोकन की लाइन पर लगे लेकिन फिर से टोकन नहीं मिल पाया।
- सिंह बहादुर खड़का, नेपाल

उज्जैन से 72 यात्रियों का जत्था अपनी बस बुक करके हरिद्वार आए। वहां से पंजीकरण के लिए ऋषिकेश पहुंचे। यहां पहले पंजीकरण की लाइन पर लगा, फिर वहां से टोकन के लिए भेज दिया गया। आईएसबीटी में टोकन नहीं मिल पाया तो पंजीकरण नहीं हो पाया। सुबह से नाश्ता भी नहीं किया। अब वापस हरिद्वार जा रहे हैं।
- सुरेेंद्र तिवारी, गोंडा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें