फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरम पर चारधाम यात्रा: हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, देखें आस्था और उत्साह से भरी तस्वीरें

Sun, 19 May 2024 02:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में दस मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में रोजाना तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा चार लाख पार हो गया है। वहीं, करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर रहे हैं। जबकि पंजीकरण की संख्या भी 30 लाख से अधिक हो गई है।

बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी। धाम में अब तक 92 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम में अब तक 1,11473, गंगोत्री धाम में 1,01441 और केदारनाथ में 2,46,820 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ में आस्था का सैलाब: बाबा के दर पर 24 घंटे राैनक, पहली बार रातभर जयकारों से गूंज रहा पैदल मार्ग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यमुनोत्री जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
अगर बुजुर्ग व बीमार श्रद्धालु बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आ रहे हैं तो वे अपना खास ख्याल रखें। बुजुर्ग यात्री यात्रा पड़ावों पर  रुक-रुककर धाम तक पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
यमुनोत्री जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा धाम में ठंड ज्यादा है और ऑक्सीजन की कमी है। अधिकांश श्रद्धालु इस वातावरण को झेल नहीं पाते हैं। 

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
तीर्थयात्रियों को पड़ावों पर रुक-रुककर धाम तक पहुंचना चाहिए। यदि किसी तीर्थ यात्री को सांस लेने में तकलीफ होती हो तो यात्रा पड़ाव गौचर व पांडुकेश्वर में स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में औषधि व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। यात्रा पड़ावों के सभी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें