फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत के लिए ये IAS कर रहा अनोखा काम, जानकर करेंगे सलाम

Fri, 07 Oct 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 6
mangesh ghildiyal - फोटो : AmarUjala
चमोली के मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। आईएएस अधिकारी का ये काम जानकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे। यही नहीं उनके काम के लिए सचिन तेंदुलकर उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
manglesh ghildiyal - फोटो : AmarUjala
उन्होंने गोपेश्वर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत कर यहां बारातियों को पिठाईं (लिफाफे) के साथ ही स्वच्छता संदेश कार्ड भी दिया। उन्होंने बारातियों से आह्वान किया कि वे गांवों में ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

3 of 6
Swachh bharat mission
बृहस्पतिवार रात नौ बजे जैसे ही गोपेश्वर गांव की एक बारात गोपीनाथ मंदिर के समीप रामलीला मैदान में पहुंची तो वहां मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी स्वच्छता संदेश कार्ड लेकर पहुंच गए। उन्होंने शादी समारोह के मुखिया से बातचीत कर बारातियों को पिठाईं के साथ स्वच्छता कार्ड बांटने का अनुरोध किया।

4 of 6
manglesh ghildiyal - फोटो : AmarUjala
इस पर दूल्हा-दुल्हन के परिवार ने सहमति जताई। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने जहां बारातियों को पिठाईं दी तो सीडीओ ने उन्हें स्वच्छता संदेश कार्ड दिया। सीडीओ की इस मुहिम को शादी समारोह में हर किसी ने सराहा। दूल्हा प्रदीप डिमरी और दुल्हन रोशनी सती ने कहा कि प्रशासन की इस मुहिम से संपूर्ण चमोली जनपद जल्द ही खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
manglesh ghildiyal - फोटो : AmarUjala
सीडीओ मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि गांव-गांव में भी ब्लॉक अधिकारियों के माध्यम से शादी समारोह में स्वच्छता के कार्ड बांटे जा रहे हैं। संपूर्ण जिले में करीब एक लाख लोगों को कार्ड के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mangesh ghildiyal - फोटो : AmarUjala
चमोली के सीडीओ मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व में जनपद का विकास विभाग अभी तक जोशीमठ, दशोली और देवाल ब्लॉक को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) कर चुका है। बीते अगस्त माह में स्वच्छ भारत अभियान के तहत राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीडीओ को स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेसडर व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सम्मानित भी कर चुके हैं। सीडीओ ने आगामी दिसंबर माह तक संपूर्ण चमोली जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें