फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से बच्ची की हो गई टक्कर, मुख्यमंत्री ने रुकवा दी थी फ्लीट

Mon, 17 Jul 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
accident
स्कूल से लौट रही बच्ची की चलती बाइक से टक्कर हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला गुजर रहा था। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवा ली और गाड़ी से उतरकर मौके पर पहुंचे। पूरा मामला जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
accident
यह घटना देहरादून शहर के राजपुर रोड की है। दोपहर के वक्त एक स्कूली बच्ची अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची अचानक मां के हाथ से छूटकर चलती बाइक के सामने आ गई।
विज्ञापन

3 of 7
accident
बाइक सवार ने अपना वाहन तो रोक लिया, लेकिन बच्ची को चोट लग गई। वह काफी देर तक दर्द से कराहती रही। हालांकि चोट ज्यादा नहीं बताई जा रह‌ी है।

4 of 7
accident
इसी दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला सल्ली गांव की ओर जा र‌हा था। यह हादसा देखकर उन्होंने काफिला रुकवा लिया। उनके साथ मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 7
accident
मुख्यमंत्री ने सड़क पर उतरकर बच्ची की कुशलता पूछी। इस दौरान बाइक सवार भी वहीं मौजूद रहा। मुख्यमंत्री ने बाइक सवार और बच्ची की मां से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री काफी देर तक वहीं रुके रहे।
विज्ञापन

6 of 7
accident
कुछ देर बच्ची का हाल जानने के बाद उन्होंने बाइक सवार को मां और बच्ची दोनों को सुरक्षित पहुंचाने की बात कही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
accident
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्चे की मां और बच्चे को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं गणेश जोशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें