उत्तराखंड सीमांत क्षेत्र में मौजूद गांव लोगों के पलायन के वीरान और खंडहर बन गए हैं। देश की सुरक्षा के नजरिए को ध्यान में रखकर इन क्षेत्रों को फिर से आबाद करना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
india china border
भागीरथी इको सेंसिटिव जोन का दायरा अगर कम हुआ तो चीन सीमा मजबूत होगी। इको सेंसिटिव जोन में केंद्र ने लैंड यूज, विकास कार्यों के लिए पर्वतीय स्लोप प्रतिशत बढ़ाने की ढील तो जरूर दी है, लेकिन यहां सड़कें आदि बनाए जाने में बंदिशें हैं।
विज्ञापन
3 of 7
india china border
अगर इसका दायरा कम कर दिया जाता है तो बाकी क्षेत्र में विकास तेज होगा। इससे चीन सरहद के भूतिया गांव फिर से आबाद हो सकेंगे। प्रदेश शासन दायरा कम करवाने के लिए केंद्र को अनुरोध पत्र भेज रहा है। प्रदेश शासन केंद्र से एक जुलाई, 2011 के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के लिहाज से भागीरथी इको सेंसिटिव जोन का दायरा कम करवाना चाहता है।
4 of 7
india china border
यह गौमुख से उत्तरकाशी तक भागीरथी के किनारे 135 किमी लंबी पट्टी आती है। भागीरथी के दोनों किनारों पर सौ-सौ मीटर क्षेत्र जोन के लिए प्रस्तावित किया गया था। इससे तकरीबन चार सौ वर्ग किमी का हिस्सा आता है। लेकिन बाद में यह 4179 वर्ग किमी हो गया। इससे कई क्षेत्रों पर बंदिशें लग गई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
india china border
यहां की सड़कों की योजनाएं भी बाधित हो गईं। सड़कें न होने से आने-जाने में दिक्कत के कारण लोगों ने गांवों से पलायन शुरू कर दिया। गांव बिल्कुल खाली हो गए। ग्रामीणों के न रहने से चीन सीमा की गतिविधियों की सूचना पुलिस, प्रशासन को मिलना बंद हो गई। इसके ठीक उलट सरहद के पार चीन ने सड़कों का बेहतरीन जाल बिछाया है।
विज्ञापन
6 of 7
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
यह बात शासन के अधिकारियों ने केंद्र की विशेषज्ञ समिति को भी बताई है। सड़कें बन जाने से लोगों का आना-जाना आसान होगा तो सीमांत गांव फिर आबाद होने लगेंगे। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश के बाद शासन के अधिकारी नए सिरे से केंद्र के सामने भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के दायरे को कम करने की बात रखने जा रहें।
यह इलाका पहले से ही वन आरक्षित क्षेत्र घोषित है तो पर्यावरण, वन्य जीव संरक्षण के लिए पहले से प्रावधान लागू हैं। प्रमुख वन संरक्षक परियोजनाओं के अंडर में गठित समितिइसके लिए नए मानचित्र भी तैयार कर रही है।