उत्तराखंड के युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। नवंबर माह में गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
2 of 8
Indian Army
- फोटो : File Photo
कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर आर्मी कैंप में 16 से 30 नवंबर तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
सेना
सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग एस्सिटेंट, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग एस्सिटेंट वेटनरी और सोल्जर ट्रैडमेन के पदों के लिए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और देहरादून जनपद के युवा रैली में भाग ले सकेंगे।
4 of 8
army
- फोटो : AmarUjala
भर्ती रैली में 25 नवंबर को यूपी और उत्तराखंड निवासी भारतीय मूल के गोरखा सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड के भारतीय मूल के गोरखाओं के साथ उत्तराखंड के सिख और सिख (मजहबी और रामदासिया) की भर्ती भी होगी।
विज्ञापन
5 of 8
army
- फोटो : AmarUjala
पहले चरण में 1600 मीटर की दौड़ और शारीरिक परीक्षा होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
army mock drill
- फोटो : amar ujala
पर्वतीय जनपदों में सोल्जर जीडी के लिए लंबाई 166 सेंटीमीटर, सोल्जर टेक्नीकल के लिए 163 सेंटीमीटर, सोल्जर सिख के लिए 170 सेंटीमीटर, सोल्जर 162 सेंटीमीटर, भारतीय मूल के गोरखा 157 सेंटीमीटर और हरिद्वार जनपद के लिए 170 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
सेना भर्ती
- फोटो : Amar Ujala
यह दस्तावेज साथ लाएं: मैट्रिक की अंकतालिका और सनद, टेक्निकल नर्सिंग के लिए 12वीं की अंकतालिका (न्यूनतम 50 फीसदी), स्थाई निवास प्रमाण पत्र (डीएम या एडीएम से हस्ताक्षरित), जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी), चरित्र प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी), अविवाहित प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान से जारी), परिवार रजिस्टर की कापी, 25 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आयुसीमा - जनरल ड्यूटी : 17.6 वर्ष से 21 वर्ष, - अन्य श्रेणी : 17.6 वर्ष से 23 वर्ष।