फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक परंपराः यहां रक्षाबंधन पर खून के प्यासे हो जाते हैं लोग!

Fri, 19 Aug 2016 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
devidhura mela
प्राचीन काल से चली आ रही एक स्थापित परंपरा के अनुसार उत्तराखंड में रक्षाबंधन के दिन लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये परंपरा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
devidhura mela
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मां वाराही धाम में श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन के दिन) को यहां के स्थानीय लोग चार दलों में विभाजित होकर पत्‍थरों से युद्घ करते हैं।
विज्ञापन

3 of 12
devidhura mela
इन चार दलों को खाम कहा जाता है, जिनमें क्रमशः चम्याल खाम, बालिक खाम, लमगडिया खाम, और गडहवाल होते हैं।

4 of 12
devidhura mela
ये चार दल दो समूहों में बंट जाते हैं और इसके बाद युद्ध होता है जिसमें पत्थरों को अस्त्र के रूप में उपयोग किया जाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 12
devidhura mela
इस पत्थरमार युद्ध को स्थानीय भाषा में ‘बग्वाल’ कहा जाता है। यह बग्वाल कुमाऊं की संस्कृति का अभिन्न अंग है।
 
विज्ञापन

6 of 12
devidhura mela
श्रावण मास में पूरे पखवाड़े तक देवीधुरा में मेला लगता है।
विज्ञापन

7 of 12
devidhura mela
जहां सबके लिये यह दिन रक्षाबंधन का दिन होता है वहीं देवीधुरा के लिये यह दिन पत्थर-युद्ध अर्थात 'बग्वाल का दिवस' होता है।

8 of 12
devidhura mela
इस पाषाण युद्ध है जिसको देखने देश के कोने-कोने से दर्शनार्थी आते हैं।

9 of 12
devidhura mela
इस पाषाण युद्ध में चार खानों के दो दल एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते हैं। इस युद्घ में कई लोग घायल भी होते हैं।
 

10 of 12
devidhura mela
बग्वाल खेलने वाले अपने साथ बांस के बने फर्रे पत्थरों को रोकने के लिए रखते हैं।

 

11 of 12
devidhura mela
मान्यता है की बग्वाल खेलने वाला व्यक्ति यदि पूर्णरूप से शुद्ध व पवित्रता रखता है तो उसे पत्थरों की चोट नहीं लगती है। 
विज्ञापन

12 of 12
devidhura mela
सांस्कृतिक प्रेमियों के परम्परागत लोक संस्कृति के दर्शन भी इस मेले के दौरान होते हैं। यह मेला प्रति वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर 15 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है जिसमें अपार जन समूह दर्शनार्थ पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें