फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Yatra 2022: बदरीनाथ धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 12 लाख पार, टूटा चार साल का रिकॉर्ड

Thu, 15 Sep 2022 06:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों का नया रिकॉर्ड बन गया है। धाम में अब तक 12,54192 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछला सर्वाधिक रिकॉर्ड वर्ष 2018 में साढ़े 10 लाख था। वहीं अभी कपाट बंद होने में समय है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। 

Char Dham yatra 2022: चारधाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 35 लाख पार, टूटा तीन साल का रिकॉर्ड

इस बार जब कपाट खुले तो हर दिन 15 से 20 हजार के बीच यात्री धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि बरसात शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई लेकिन जैसे ही बरसात कम होने लगी तो यात्रियों ने फिर बदरीनाथ की ओर रुख करना शुरू कर दिया।

इसके चलते यात्रा शुरू होने के पांच महीने में ही यात्रियों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस साल यात्रियों के आंकड़ों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
अब तक धाम में वर्ष 2018 में सर्वाधिक 10,58450 यात्री दर्शनों के लिए पहुंचे थे। जबकि 2019 में 10,40929, 2020 में 1,45328, 2021 में 1,47742 यात्री दर्शनों के लिए पहुंचे थे। वहीं, इस बार आठ मई से 15 सितंबर तक 12 लाख 54 हजार से अधिक यात्री यहां पहुंच चुके हैं। जबकि अभी कपाट बंद होने में दो महीने से अधिक का समय शेष है।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास में भी तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने वर्ष 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार हो गया है। अभी चारधाम यात्रा नवंबर माह तक चलेगी। 

4 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच गया। जिससे यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें