बदरीनाथ हाईवे बंद होने से फंसे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा करने के बाद जोशीमठ में करीब 1000 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं ने जोशीमठ के होटल संचालकों पर अधिक दाम लिए जाने का आरोप लगाया और एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ से शिकायत की। कहा कि होटल का एक कमरा 5000 रुपये में और खाने की एक थाली 150 रुपये में दी जा रही है। शिकायत पर एसडीएम ने बाजार का निरीक्षण कर होटल संचालकों को खाने, पीने की वस्तुओं पर ओवर रेट न लगाने के निर्देश दिए। कहा कि ओवररेटिंग पर कार्रवाई की जाएगी।