बदरीनाथ हाईवे
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण सड़कों पर मलबा आने से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, मुख्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग, पीएमजीएसवाई और अन्य जिला मार्गों सहित बंद कुल 325 सड़कों को खोलने के लिए कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ साथ 279 मशीनें लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तीन नेशनल हाईवे में से दो को खोल दिया गया है। इसके अलावा 14 राज्यमार्गाों में आठ को खोल दिया गया है।