विश्व की जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने भारत के सौ सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस बार अप्रत्याशित रूप से बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने इस सूची में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
d
फोर्ब्स ने भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में आचार्य बालकृष्ण को 48वें स्थान पर रखा है। पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति 2.5 बिलियन डॉलर (लगभग 16000 करोड़ रुपये) आंकी है।
विज्ञापन
3 of 11
acharya balkrishna
पतंजलि आयुर्वेद के मुख्य कर्ता-धर्ता आचार्य बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत का मालिकाना हक है। बालकृष्ण पतंजलि के को-फाउंडर के साथ ही कंपनी के सीईओ भी हैं।
4 of 11
मुकेश अंबानी
- फोटो : file photo
वहीं रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 22.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस बार भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
balkrishna
बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि आयुर्वेद भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। पिछले साल कंपनी ने 5000 करोड का कारोबार करके सभी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की नींद उड़ा दी थी।
वहीं बालकृष्ण ने इस वित्तीय वर्ष में कंपनी के सालाना रेवेन्यू को दोगुना बढ़ाकर दस हजार करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
7 of 11
acharya balkrishna
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी। इसके बाद बालकृष्ण के नेतृत्व में कंपनी लगातार आगे ही बढ़ती गई।
8 of 11
बाबा रामदेव को माल्यार्पण करते बालकृष्ण
- फोटो : अमरउजाला
वहीं आश्चर्यजनक रूप से कंपनी के प्रमुख ब्रांड एंबेसडर और पहचान बाबा रामदेव की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है। हालांकि जानकारों के मुताबिक उनका कंपनी पर पूरा नियंत्रण है।
9 of 11
योग गुरु बाबा रामदेव के साथ शुरुआती दिन
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी की स्थापना के बाद से इसके उत्पादों ने ग्राहकों के बीच में ऐसा विश्वास बनाया कि कुछ ही सालों में पतंजलि जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देने लगी।
10 of 11
पतंजलि का आटा नूडल्स
बालकृष्ण के नेतृत्व में कंपनी की सफलता ने पिछले साल सभी को चौंका दिया जब कंपनी ने 5000 करोड़ के कारोबार का दावा किया। वहीं नए वर्ष में दस हजार करोड़ के लक्ष्य ने प्रतिस्पर्धी कंपनियों की नींद उड़ा दी। इसके बाद दुनिया की नजर पतंजलि के व्यापार पर पड़ी।
कुछ दिन पहले ही चीन की प्रमुख पत्रिका हरून ने सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में बालकृष्ण को 25वें स्थान पर रखा था। पत्रिका के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 25,600 करोड़ बताई गई थी।