फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: गंगा स्नान कर लौट रहे गुजरात के यात्रियों की बस पलटी, मची चीख-पुकार, 12 घायलों को निकाला, देखें तस्वीरें

Sun, 24 Apr 2022 04:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर
विज्ञापन
1 of 5
यात्रियों की बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगा स्नान कर मथुरा की ओर रहे गुजरात के यात्रियों से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

शनिवार रात गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलौर कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से अंजली (13) राहुल (42) कांता (40) लागूबेन (50) और मिट्ठल (61) निवासी गुजरात करीब 12 यात्री गंभीर रूप घायल हो गए।

जबकि बस की चपेट में आने से मंगलौर निवासी एक युवक अर्जुन (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 5
यात्रियों की बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
यात्रियों की बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4 of 5
यात्रियों की बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
मामूली रूप से घायलों को एंबुलेंस में ही उपचार दिया गया है। बताया गया है कि यात्री हरिद्वार से गंगा स्नान कर मथुरा जा रहे थे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे सेना के 40 जांबाज, 22 मई को खोले जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रियों की बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें