फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ आखिरी वन-डे में विराट ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Thu, 15 Aug 2019 06:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वन-डे करियर का 43वां शतक लगाया। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में विराट का यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने सीरीज के तीसरे व आखिरी वन-डे में 99 गेंदों में 14 चौके की मदद से 114 रन का नाबाद पारी खेली। विराट ने ये शतक 94 गेंदों पर पूरा किया। इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 48 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से पूरी की थी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में विराट का ये 9वां शतक था। विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी और श्रेयस अय्यर की 65 रन की बदौलत भारत ने वर्षावाधित मैच में डकवर्थ लुईस नियम की मदद से विंडीज को छह विकेट से हरा दिया। विराट को मैन ऑफ द मैच के सा-साथ मैन ऑफ से सीरीज भी चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्डों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
विराट-सचिन
किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। सचिन ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल नौ शतक लगाए थे। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कमाल किया। हालांकि सचिन ने कंगारू टीम के खिलाफ इतने शतक 70 पारियों में लगाए थे वहीं विराट ने सिर्फ 35 पारियों में ये कमाल किया। यानी पारियों के मामले में विराट ने सचिन को काफी पीछे छोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
वनडे कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने 21वां शतक लगाया। अब इस मामले में उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं जिनके नाम पर वनडे कप्तान के तौर पर 22 शतक है। पोंटिंग ने 220 पारियों में कप्तान के तौर पर 22 वनडे शतक लगाया था जबकि विराट ने 76 पारियों में ही 21 शतक लगा दिए।

4 of 6
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media
विराट कोहली वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। विराट से पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन के नाम पर था। अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। ये विराट का वेस्टइंडीज में चौथा वनडे शतक था। उन्होंने हाशिम अमला व जो रूट को भी पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली सबसे तेज 10000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कमाल 176 पारियों में किया। इस मामले में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पोंटिंग ने यह कारनामा 225 पारियों में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली वेस्टइंडीज में लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2017 में कोहली ने किंग्स्टन में 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद विंडीज के मौजूदा सीरीज में दो लगातार शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें