फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-मैरीकोम का साल 2018 में दबदबा, इन स्टार खिलाड़ियों ने भी बढ़ाई भारत की शान

Sun, 30 Dec 2018 04:25 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
virat kohli and mary kom
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से 2018 में भी विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा और महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाम ने नया इतिहास रचा जबकि बीते वर्ष भारतीय खेलों को नए और युवा स्टार भी मिले।
विज्ञापन

2 of 15
pv sindhu
बैडमिंटन कोर्ट पर पीवी सिंधू का लगातार अच्छा प्रदर्शन, भाला फेंक में लगातार सुधार करने की नीरज चोपड़ा की कोशिश और किशोर निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 2018 में भारत के लिए काफी सकारात्मक पक्ष रहे।
विज्ञापन

3 of 15
DOPE TEST
कई खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रभाव छोड़ा। एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और युवा ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। कभी-कभी प्रशासनिक नाकामी और डोपिंग के मामले भी देखने को मिले लेकिन यह भारत की खेलों की चमक को फीका नहीं कर सके।

4 of 15
virat kohli records
क्रिकेट के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में नतीजे काफी उत्साहवर्धक नहीं रहे, लेकिन बल्लेबाज के रूप में कोहली दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण पिचों पर छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्हें इस साल देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया।
विज्ञापन

5 of 15
ind vs aus
साल भर हालांकि कई मौकों पर टीम संयोजन को लेकर उनके फैसलों पर सवाल उठे लेकिन आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखकर भारतीय टीम साल का शानदार अंत करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया को अपने मुख्य बल्लेबाजों स्टीव स्मिथ-डेविड वार्नर की कमी खली जिन्हें दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के लिए कैमरून बेनक्राफ्ट के साथ प्रतिबंधित किया गया।
विज्ञापन

6 of 15
मीराबाई चानू - फोटो : File
इस मामले के कुछ ही हफ्तों बाद आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की बेहतरीन मेजबानी की। भारत के लिए भी यह खेल यादगार रहे जिसने भारोत्तोलकों की बदौलत पदकों के मामले में अपना अब तक का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारोत्तोलन में भारतीय चुनौती की अगुआई विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने की जिन्हें कोहली के साथ खेल रत्न मिला।
विज्ञापन

7 of 15
जेरेमी लालरिनुंगा
भारोत्तोलन को 16 साल के जेरेमी लालरिननुंगा के रूप में नया स्टार मिला जिन्होंने युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। रियो ओलंपिक 2016 में फ्लाप शो के बाद भारतीय निशानेबाजों ने 2018 में वापसी की।

8 of 15
Manu Bhaker and Saurabh Chaudhary
राष्ट्रमंडल खेलों में 16 साल की मनु भाकर और 15 साल के अनीश भानवाला स्वर्ण पदक विजेताओं में शामिल रहे। निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मनु ने मायूस किया। सोलह साल के सौरभ चौधरी और 15 साल के शारदुल विहान सोने का तमगा जीतने में सफल रहे।

9 of 15
Mary Kom
मनु और चौधरी ने युवा ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीते। निशानेबाजी में जहां युवाओं का दबदबा रहा वहीं मुक्केबाजी में 36 साल की तीन बच्चों की मां मैरीकोम छाई रही जिन्होंने रिकार्ड छठा विश्व खिताब जीतने के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता।

10 of 15
pv sindhu and saina nehwal
सिंधू ने पांच बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में हार के बाद साल का अंत विश्व टूर फाइनल्स के खिताब के साथ किया जहां फाइनल में उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग को हराया। साइना नेहवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने के अलावा एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ शादी करके अपने जीवन में नई पारी की शुरुआत की।

11 of 15
bajrang punia vinesh phogat
कुश्ती में विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते जबकि बजरंग पूनिया ने भी इन दोनों खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा विश्व चैंपयिनशिप में भी रजत पदक हासिल किया। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करके निराश किया।

12 of 15
manika batra - फोटो : pti
टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने सुर्खियां बटोरी। दिल्ली की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतने के अलावा एशियाई खेलों में अनुभवी अचंता शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता।  भारत ने एशियाई खेलों में पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

13 of 15
neeraj chopra
भाला फेंक में 21 साल के नीरज ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल दोनों में रिकार्ड दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीतते हुए 2020 ओलंपिक खेलों में पदक की उम्मीद जगाई। एथलीट हिमा दास अंडर 20 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक के साथ ट्रैक एवं फील्ड में किसी भी स्तर पर भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन बनीं।

14 of 15
pankaj advani
दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सुर्खियों से दूर 21वां विश्व खिताब अपनी झोली में डाला। गोल्फ कोर्स पर शुभंकर शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेबैंक मलेशिया ओपन का खिताब जीता। वह एशियाई टूर आर्डर आफ मेरिट के अलावा यूरोपीय टूर का 'रूकी ऑफ द ईयर' पुरस्कार भी जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

15 of 15
HOCKEY INDIA - फोटो : self
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने निराश किया। टीम राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में कोई पदक नहीं जीत सकी जबकि एशियाई खेलों में तीसरे सथान पर रही। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारोत्तोलक संजीता चानू डोप परीक्षण में नाकाम रहीं। बीसीसीआई में प्रशासनिक दिक्कतें एक और साल जारी रही। हालांकि कोई भी नकारात्मक खबर भारतीय खेलों पर हावी नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें