फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: फाइनल में सतर्क रहे टीम इंडिया, भूलकर भी न दोहराए ये 5 गलतियां

Wed, 13 Mar 2019 08:35 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व फाइनल मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार, 13 मार्च को खेला जाएगा। मोहाली में पिछला मैच 4 विकेट से गंवाने वाली टीम इंडिया को अगर यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-2 से कब्जा करना है तो उसे इन पांच बातों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
bumrah virat
कुलदीप यादव (9 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (7 विकेट) के अलावा कोई भी गेंदबाज बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया है। ऐसे में टीम के अन्य गेंदबाजों को भी अपने जिम्मेदारी समझनी होगी। स्पिन और फास्ट डिपार्टमेंट को मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने होंगे और डेथ ओवर्स में रनों पर अंकुश लगाए रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली
पिछले मैच में धोनी की गैर मौजूदगी का असर भी साफ देखने को मिला था। पंत की अनुभवहीनता न सिर्फ विकेटकीपिंग में नजर आई, बल्कि वह विकेट के पीछे से धोनी की तरह गेंदबाजों को दिशा निर्देश भी नहीं दे सके थे। ऐसे में कप्तान कोहली को अकेले यह जिम्मेदारी उठानी होगी।

4 of 6
एश्टन टर्नर
उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एश्टन टर्नर भारत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुए हैं। पिछले मुकाबले में तीनों ही बल्लेबाजों भारत के मुंह से जीत छीन ली थी। फाइनल में इन तीनों ही बल्लेबाजों को जल्द से जल्द पवेलियन भेजने की योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
पिछले मुकाबले में टीम इंडिया ने न सिर्फ खराब ग्राउंड फील्डिंग के चलते कई रन गंवाए थे, बल्कि कई अहम मौके भी गंवाए थे। ऐसे टीम इंडिया को अगर वन-डे सीरीज जीतनी है तो फील्ड पर अव्वल दर्जे का क्षेत्ररक्षण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
अगर टीम इंडिया टॉस जीतती है तो कप्तान विराट कोहली भूलकर भी पहले फील्डिंग करने का फैसला न करें। फिरोजशाह कोटला की पिच काफी स्लो है और वहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदो हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें