फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'सोशल मीडिया किंग हैं बाबर', साथी खिलाड़ी ने PAK कप्तान पर टीम में दोस्तों को तरजीह देने का लगाया आरोप

Sat, 15 Jun 2024 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

शहजाद ने बाबर पर अपने साथियों और करीबी दोस्तों की रक्षा के लिए टीम के भीतर गुटबाजी में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। शहजाद ने पीसीबी से बाबर एंड कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
1 of 5
अहमद शहजाद और बाबर आजम - फोटो : ICC/PCB
टी20 विश्व कप से टीम से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने टीम के वरिष्ठ सदस्यों पर तीखा हमला बोला है। शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कप्तान बाबर आजम, स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का आग्रह किया है। शहजाद ने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन और सुधार के लिए पर्याप्त समय दिया गया है, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
अहमद शहजाद और बाबर आजम - फोटो : ICC
शहजाद ने बाबर पर गुटबाजी का आरोप लगाया
शहजाद ने बाबर पर अपने साथियों और करीबी दोस्तों की रक्षा के लिए टीम के भीतर गुटबाजी में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पिछले चार-पांच वर्षों से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ नियमित रूप से पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं। उन्हें प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। टीम में गुटबाजी के कारण, वे एक-दूसरे का बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम अपनी गलतियों से सीख रहे हैं। आप वास्तव में क्या सीख रहे हैं? 
विज्ञापन

3 of 5
बाबर आजम और अहमद शहजाद - फोटो : PCB/Babar Azam Twitter
रिजवान-बाबर की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना
शहजाद ने कहा- कनाडा के खिलाफ नेट रन रेट में सुधार करने के लिए आपको बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी। हालांकि, रिजवान ने सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। बाबर ने भी धीमी पारी खेली। पाकिस्तान क्रिकेट निजी उपलब्धियों के कारण बर्बाद हो गया है। आप नेतृत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन आपके पास कोई स्किल नहीं है। आप सिर्फ एक सोशल मीडिया किंग हैं। आपके पास सुधार करने के लिए चार-पांच साल थे, लेकिन आपने हमारे लिए कुछ भी नहीं जीता। आपका फिटनेस स्तर भी सही नहीं है। बाबर टीम में राजनीति कर रहे हैं। उनका क्रिकेट भी गिर रहा है।

4 of 5
पाकिस्तान बनाम कनाडा - फोटो : ICC/T20 World Cup/PCB
शहजाद ने पीसीबी से सख्त कार्रवाई करने की अपील की
शहजाद ने पीसीबी से बाबर एंड कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। शहजाद ने युवा खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें बाबर और उनके दोस्तों ने टीम में जमने का पर्याप्त समय नहीं दिया। शहजाद ने कहा- आप केवल दोस्ती करने में अच्छे हैं। पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद से मोहसिन नकवी ने दो बड़ी गलतियां की हैं। पहला, बाबर को दोबारा कप्तान बनाकर। दूसरा, वहाब रियाज को मुख्य चयनकर्ता बनाना। वह अपने निर्णय लेने और प्रबंधन में बहुत ही अव्यवसायिक रहे हैं। आपको इन सात-आठ खिलाड़ियों को नहीं हटाने के लिए मजबूर किया जाएगा जो टीम के भीतर गुटबाजी का हिस्सा रहे हैं। यदि आप इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह उन लोगों पर कठोर होगा जिन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
अमेरिका-आयरलैंड मैच बारिश से धुला
आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका का मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। हालांकि, उन्हें 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। यह एक औपचारिक मैच होगा। पाकिस्तान की टीम इसके बाद अपने देश लौट जाएगी। बाबर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह देखने वाली बात होगी कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बड़े-बड़े बयान देने वाले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी क्या कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा था कि टीम अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो टीम के अंदर 'सर्जरी' करनी होगी। पाकिस्तान फैंस भी अपनी टीम के इस प्रदर्शन से काफी नाराज हैं। दिग्गज वसीम अकरम ने तो सबको हटाकर एक नई टीम बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें