Ajab-Gajab: दुनिया में हर इंसान की चाहत होती है कि वह अधिक समय तक जीवित रहे। लेकिन आज कल की भागौदड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवन शैली की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। इसके कारण अब अधिक दिन तक जीना इतना आसान नहीं रह गया है। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां पर रहने वाला इंसान ज्यादा समय तक जिंदा रहता है। आइए जानते है इस गांव के बारे में और यहां रहने वाले लोगों के अधिक समय तक जीवित रहने के पीछे का आखिर रहस्य क्या है?
दरअसल, यह गांव इंग्लैंड में स्थित है। यहां पर स्थित डेटलिंग और थर्नहैम केंट दोनों गांव में लोग अप्रत्याशित रूप से ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों गांवकी महिलाओं की औसत आयु 95 साल है। यहां पर पुरुष के मुकाबले महिलाएं ज्यादा दिन तक जीवित रहती हैं। अगर हम पूरे ब्रिटेन की बात करें, तो यहां पर लोगों की औसत आयु 83 साल है। इंग्लैंड के इन दोनों गांवों में महिलाएं की उम्र 12 साल अधिक होती है, तो वहीं यहां पर पुरुष कम से कम 86 साल तक जीते हैं।