कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और बेटे अकाय के जन्म की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे। उम्मीद की जा रही है कि कोहली इस महीने के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक्शन में लौट आएंगे।
पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि विराट कोहली को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता टी20 में उनके खेलने के तरीके को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इन खबरों के बीच इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : PTI
जनवरी के बाद एक्शन से दूर हैं विराट कोहली
कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और बेटे अकाय के जन्म की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे। उम्मीद की जा रही है कि कोहली इस महीने के अंत में शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक्शन में लौट आएंगे। हालांकि, वह अभी तक आरसीबी के कैंप से नहीं जुड़े हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि कोहली वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया की योजनाओं में नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रॉड ने पोस्ट कर क्या कहा?
ब्रॉड ने सोशल मीडिया पोस्ट पर उम्मीद जताई कि रिपोर्ट सही नहीं है और उन्होंने दावा किया कि कोहली विश्व कप के दौरान अमेरिका में सबसे बड़े आकर्षण होंगे। उन्होंने लिखा- यह सच नहीं हो सकता। फैंस के दृष्टिकोण से, क्रिकेट खेल को दुनिया में फैलाने के दृष्टिकोण से, आईसीसी अमेरिका में टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। न्यूयॉर्क में भारत बनाम पाकिस्तान मैच, विराट दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़े टक्कर हैं और आकर्षण का केंद्र हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें चुना जाएगा।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
आईपीएल से तय होगा खिलाड़ियों का भविष्य
टी20 विश्व कप को लेकर कुछ खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चुना जाना तय है। वहीं कई खिलाड़ियों की किस्मत उनके आईपीएल में प्रदर्शन पर टिकी होगी। ऐसे में सभी खिलाड़ी इस साल आईपीएल में एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखेंगे। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को विराट को टीम में युवाओं के लिए रास्ता बनाने के लिए मनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली, अजीत अगरकर, रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
अगरकर ने विराट से की थी बातचीत
'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट को अगरकर ने टी20 खेलने को लेकर अपने दृष्टिकोण में बदलाव की आवश्यकता के बारे में सूचित किया था। इस बातचीत के बाद कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अधिक आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन एक मैच में 29 रन का सर्वोच्च स्कोर ही बना सके। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं की राय है कि वेस्टइंडीज में धीमी विकेट पर विराट के खेलने का अंदाज सटीन नहीं बैठेगा। इसलिए, चयन समिति शोपीस इवेंट के लिए अपने विकल्पों का आकलन कर रही है।
अगरकर ने युवाओं के लिए रास्ता बनाने को कहा
मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने कथित तौर पर कोहली को यह समझाने का काम भी किया है कि उन्हें सबसे छोटे प्रारूप में युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाना होगा। अगर विराट नहीं खेलते हैं तो सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और शिवम दुबे कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस्तेमाल मध्यक्रम में किया जा सकता है। हालांकि, अभी कोहली के लिए सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एक शानदार सीजन बिताते हैं और चयनकर्ताओं को यह मनाने में कामयाब होते हैं कि वह टी20 में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं तो उनका चयन टी20 विश्व कप के लिए हो सकता है।