नासा बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर हिंदी में भेजेगा खास मैसेज
- फोटो : iStock
अंतरिक्ष यान के साथ जाएंगी ये चीजें
यूरोपा क्लिपर मिशन के साथ अमेरिकी कवि एडा लिमोन की हस्तलिखित "इन प्रेज ऑफ मिस्ट्री: ए पोएम फॉर यूरोपा" की उकेरी गई प्रति भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही सिलिकॉन माइक्रोचिप स्टेंसिल भेजा जाएगा, जिस पर पूरी दुनिया के लोगों द्वारा प्रस्तुत किया गया 2.6 मिलियन से अधिक नाम हैं। वैज्ञानिका ने कहा कि यूरोपा क्लिपर का मुख्य लक्ष्य यह पता लगाना है कि क्या बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा के नीचे स्थान हैं, जीवन की संभावना है?