फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं युवराज'

Sat, 16 Sep 2017 05:34 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा है कि वो भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं। मगर 2019 विश्व कप में उनका खेलना फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर करता है। 
 
विज्ञापन

'भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं युवराज'

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Es
36 साल के युवराज ने आखिरी वनडे इसी साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान  बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में वह 300 वनडे खेलने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बने थे। 
विज्ञापन

'भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं युवराज'

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : E
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये बाहर किये जाने के बाद युवराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। पाटिल ने हालांकि उनकी वापसी की उम्मीद जताई है। 

'भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं युवराज'

4 of 5
युवराज सिंह
पाटिल ने कहा, 'मैं उसका जबर्दस्त प्रशंसक था और हमेशा रहूंगा लेकिन उसे रन बनाने होंगे और अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।' श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाये और पाटिल ने उन्हें खास खिलाड़ी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय क्रिकेट के लिए 'गॉड गिफ्ट' हैं युवराज'

5 of 5
संदिप पाटिल
पाटिल ने 2019 विश्व कप में युवराज को टीम में शामिल किए जाने की संभावनाओं को लेकर कहा, 'मैं अब चयनकर्ता नहीं हूं। 2 साल काफी लंबा समय होता है और जिस तरह से खिलाड़ी आजकल चोटिल हो रहे हैं उससे देखकर लगता है कि हर खिलाड़ी पर अब काफी ज्यादा दबाव रहता है।'  संदीप पाटिल साल 2012 से लेकर 2016 तक भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के चेयरमैन रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें